Breaking News - - ★★ CM डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराया:ओलिंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत      ★★ मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह      ★★ आम सभा का योजना 2      ★★ आम सभा का योजना     
मध्य प्रदेश में इस बार गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर कार्यक्रमों का आयोजन पहले की तरह किया जाएगा। झांकी निकाली जाएंगी, लेकिन इसमें बच्चे शामिल नहीं होंगे। परेड में एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्रों के दल को भी शामिल नहीं किया जाएगा। खासतौर पर कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। इसी तरह, कार्यक्रम के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। राष्ट्रीय ध्वज राज्य के सभी महत्वपूर्ण शासकीय भवन व ऐतिहासिक स्थलों पर फहराया जाएगा। लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। परेड पिछले वर्ष की तरह ही होगी, जिसमें पुलिस होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल, जेल वार्डन, सीआईएसएफ, आरएएस की टुकड़ी होंगी। परेड में एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड शौर्य दल शामिल नहीं होंगे। घुड़सवारी कार्यक्रम और झांकियां निकाली जाएंगी।

गेस्ट कॉलम


ओपिनियन

चुनावी वर्ष:अगली जनवरी तक नौ राज्यों में चुनाव,


वायरल वीडियो

सोशल मीडिया समाचार