Breaking News - - ★★ CM डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराया:ओलिंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत      ★★ मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह      ★★ आम सभा का योजना 2      ★★ आम सभा का योजना     

राज्य शासन ने 6 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। खनिज विभाग के अपर सचिव राकेश श्रीवास्तव को हटाकर स्वास्थ्य विभााग में अपर सचिव बनाया गया है। खनिज साधन विभाग के अपर सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया। सोनिया मीणा को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम में संचालक बनाया गया। रीवा के सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेडे को जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर बनाया गया है। उमरिया की अपर कलेक्टर मिशा सिंह को जबलपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की उप सचिव अंजू पवन भदौरिया को रायसेन में जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। नरसिंहपुर के सीईओ जिला पंचायत सौरभ संजय सोनवणे को रीवा का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।

BJP ने अनूपपुर और राजगढ़ के जिलाध्यक्ष बदले
BJP ने संगठन में बदलाव किया है। अनूपपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम और राजगढ़ के जिलाध्यक्ष यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। रामदास पुरी को अनूपपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञानसिंह गुर्जर को राजगढ़ जिलाध्यक्ष बनाया है।

CEO से 1 लाख की अड़ीबाजी के आरोप में फरार लोकायुक्त के पूर्व DSP कुरचानिया सस्पेंड

लोकायुक्त के पूर्व कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कुरचानिया पर नागरिक सहकारी बैंक, गंजबासौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हरिओम भावसार को आय से अधिक संपत्ति का कूटरचित नोटिस दिखाकर एक लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप है। उनके खिलाफ विदिशा के गंजबासौदा देहात में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। कुरचानिया फरार हो गए थे। निलंबन आदेश रविवार देर रात आया।

कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया लोकायुक्त पुलिस में पदस्थ थे। पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर होने पर कुरचानिया शुक्रवार को लोकायुक्त संगठन से रिलीव हुए थे। इसके बाद वे अपने दो साथियों नीतेश शर्मा और आरपी मालवीय के साथ गंज बासौदा पहुंचे थे। यहां उन्होंने नागरिक सहकारी बैंक के सीईओ भावसार को आय से अधिक संपत्ति का नोटिस दिखाकर 1 लाख रुपए की मांग की थी। कुरचानिया ने गाड़ी में बैठे-बैठे अपना आईडी कार्ड और कथित डीएसपी लोकायुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर के हस्ताक्षर किया कूट रचित नोटिस दिखाया था।

गेस्ट कॉलम


ओपिनियन

चुनावी वर्ष:अगली जनवरी तक नौ राज्यों में चुनाव,


वायरल वीडियो

सोशल मीडिया समाचार