Breaking News - - ★★ CM डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराया:ओलिंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत      ★★ मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह      ★★ आम सभा का योजना 2      ★★ आम सभा का योजना     

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन हल्की सर्दी वाले रहेंगे। उत्तरी भारत में बर्फबारी की वजह से मौसम में ठंडक घुल गई है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होगी। एवरेज 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चल सकती है। महाशिवरात्रि तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है, क्योंकि 15 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दो दिन तक पारे में गिरावट होगी। इससे दिन और रात दोनों ही पारे कम हो जाएंगे। 18 फरवरी तक हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दो से तीन डिग्री लुढ़का पारा
पिछले दो दिन की बात करें तो तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का पारा 23 डिग्री और रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास चल रहा है। भोपाल, रायसेन, जबलपुर, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया में भी दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सागर, उमरिया, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है।

फरवरी के दूसरे पखवाड़े में गर्मी शुरू
पिछले 10 साल में भोपाल में फरवरी में 2016, 2018, 2019 और 2021 में खूब गर्मी पड़ी। यहां फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। महीने का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। ट्रेंड के मुताबिक महीनेभर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान आखिरी हफ्ते में ही रिकॉर्ड किया गया है। इस साल 10 फरवरी को पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया था।

गेस्ट कॉलम


ओपिनियन

चुनावी वर्ष:अगली जनवरी तक नौ राज्यों में चुनाव,


वायरल वीडियो

सोशल मीडिया समाचार