Breaking News - - ★★ CM डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराया:ओलिंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत      ★★ मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह      ★★ आम सभा का योजना 2      ★★ आम सभा का योजना     

महाशिवरात्रि को लेकर पलामू के पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद हो गया। इस तोरण द्वार को लेकर 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई है। मस्जिद से पत्थर फेंके गए हैं, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

पांकी में धारा 144 लगा दी गई। पलामू के पांकी बाजार इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।

मस्जिद से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी कितनी भयावह थी इसका अंदाजा सड़क पर पड़े पत्थर से लगाया जा सकता है। दोनों तरफ से जोरदार पत्थर बाजी हुई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया है। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है। हालांकि पेट्रोल बम की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

गेस्ट कॉलम


ओपिनियन

चुनावी वर्ष:अगली जनवरी तक नौ राज्यों में चुनाव,


वायरल वीडियो

सोशल मीडिया समाचार