Breaking News - - ★★ CM डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराया:ओलिंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत      ★★ मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह      ★★ आम सभा का योजना 2      ★★ आम सभा का योजना     

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। जिनमें भारत-चीन सीमा से जुड़ा हुआ मुद्दा भी शामिल है। इस दौरान मंत्रिमंडल ने एक ऑपरेशनल बेस की स्थापना को हरी झंडी दिखाई है। 

र्वी लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। ऐसे में दोनों देशों के बीच कई दौर की सैन्य स्तर की वार्ता भी हो चुकी है। इसी बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला किया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 7 नई बटालियन की स्थापना को हरी झंडी दिखाई है।

सीमा विवाद से जुड़े मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच 14 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। ऐसे में कई जगहों को लेकर जमी हुई बर्फ भी पिछली है। इसके बावजूद कुछ इलाकों को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ है

पिछले साल 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था। इस दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवानों ने एलएसी को पार करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय जवानों की कार्रवाई ने पीएलए की योजना को विफल कर दिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 30 सैनिक घायल हुए थे। घायलों में ज्यादा संख्या चीनी सैनिकों की बताई जा रही थी।

गेस्ट कॉलम


ओपिनियन

चुनावी वर्ष:अगली जनवरी तक नौ राज्यों में चुनाव,


वायरल वीडियो

सोशल मीडिया समाचार